Tuesday, January 4, 2011

सस्ता प्याज

प्याज की दरों में कमी न आने के बाद अब दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा आयातित ३०० मीट्रिक तन और प्याज दिल्ली में बेचने का फैसला किया है| उम्मीद की जा रही है कि यह प्याज इसी हफ्ते दिल्ली में मदर देरी, केन्द्रीय भंडार और नेफैड के आउटलेट के जरिये बिकना शुरू हो जाएगा| अब तक इन जगहों से ४० रूपये किलों प्याज बेचा जा रहा है, लेकिन अब और प्याज आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि इसकी दर 36 से ३७ रूपये किलो होगी|
प्याज की दरों को लेकर सोमबार को कैबिनेट की मीटिंग में भी लंबी चर्चा हुई| इसी दौरान केबिनेट को जानकारी दी गई कि केंद्र सरकार दिल्ली को ३०० मैट्रिक तन और प्याज मुहैया करने का फैसला किया है| यह प्याज आयत किया जा रहा है और ७ जनवरी को दिल्ली की आजादपुर मंडी में पहुँच जाएगा| इसके बाद उसी दिन या उससे अगले दिन से यह प्याज मदर डेरी समेत उन सभी आउटलेट पर यह प्याज बिकने लगेगा, जहाँ इससे पहले प्याज बेचा जा रहा है| दिल्ली सरकार के मुताबिक, आजादपुर मंडी में पहुँचने पर इस प्याज की लागत लगभग ३३ रूपये किलो होगी| इसके बाद आउटलेट तक पहुँचने के लिए ढुलाई का खर्च अलग होगा| दिल्ली सरकार का अनुमान है कि यह प्याज ३६ से ३७ रूपये किलो तक पब्लिक में बेचे जाने की उम्मीद है| यह प्याज उन सभी मदर डेरी, केन्द्रीय भंडार, नैफेड और एनसीसीएफ के आउटलेट पर बेचा जाएगा, जहाँ पहले से बेचा जा रहा है| इन सभी एजेंसियों के आउटलेट की संख्या ३०० से भी ज्यादा है| सरकार का मानना है कि इस प्याज के आने के बाद दिल्ली के रिटेल मार्किट में प्याज की कीमतों में कमी आएगी| 
काश ऐसा ही हो जैसा दिल्ली की सरकार का मानना है दिल्ली के लोगों को कुछ तो राहत मिले इस डायन महंगाई से|  

2 comments:

  1. vikas ji dilli sarkar ye pakistani pyaj ko 36\37 rupye kilo bejegi tab bhi kaha sasta hai or kitni raht mil jaigi pyaj agr 36\37 rupye kilo mil jaigi or bhi to tmam chije hai jo itni mahgi hai sarkar ko chahiye ki har chijo ko wo apni dukano par hi beche isse or kuch nhi to thoda to raht mil hi jaigi.

    ReplyDelete
  2. well i think ki its nt a very big problam hu har sal esi kisi na kisi problem ka samna karte hai hai i thinks ki delhi mai isse badi bhi problems hai or apke lekh mai apka apna koi vichar nhi hai

    ReplyDelete