Friday, December 31, 2010

प्रोपर्टी डीलरों का गढ़ है यमुनापार


दिल्ली का यमुनापार इलाका प्रोपर्टी डीलरों का गढ़ है| यहाँ करीब ३० हजार प्रोपर्टी डीलर हैं| प्रोपर्टी डीलरों का नेटवर्क एमसीडी के भ्रष्ट अफसरों और पुलिस की मिली भगत से पनपा है| इस इलाके के प्रोपर्टी डीलर किसी भी संकरी गली में रातों रात चार से लेकर पांच मंजिल इमारत बना कर कड़ी कर देते है| उसे दुसरे प्रदेशों से विस्थापित होकर आए लोगों को बेच देते हैं| यमुनापार में प्रोपर्टी डीलरों के नेटवर्क ने ही जमीन के दम इतने बढ़ा दिए हैं कि कोई साधारण आदमी वहां जमीन खरीदने की सोच भी नहीं सकता| पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें, तो ज्यादातर प्रोपर्टी डीलर अपराधी प्रवृति के हैं| जो इस इलाकें के नेताओं और एमसीडी के भ्रष्ट अफसरों के लिए काम करतें हैं| पुलिस अधिकारिओं का कहना है कि अवैध निर्माणों की शिकायत पर अगर प्रोपर्टी डीलरों के खिलाफ कार्यवाई की जाती है, तो नेता और एमसीडी के अफसर कार्यवाई नहीं करने देते हैं| यमुनापार के इलाके में प्रोपर्टी डीलरों का खौफ इतना है कि इस इलाके में रहने वाले ज्यादातर मकान मालिक बिना उनके कमीशन के अपने घरों में किराएदार भी नहीं रख सकते| इस इलाके में प्रोपर्टी डीलर जिस दल की सरकार होती है, उसी दल के नेता का दामन थाम लेते हैं और उसे सामूहिक रूप से बड़ी दक्षिण भी प्रदान करतें है| पुलिस के छोटे बड्डे अधिकारी भी प्रोपर्टी डीलरों के माध्यम से अपने बेटे-बेटियों की शादी के इंतजाम करवाते हैं, यह सबसे बड़ा सवाल है|
   

2 comments:

  1. apne bilkul shi kaha m bhi yamuna par ilake mei rehti hun or yahan ke haal wakai bure hai... yeh sab toh corruption ki den hai.. apka article kafi acha hai.

    ReplyDelete