Wednesday, December 29, 2010

खोटालों का बिग बॉस

देश की राजनीति में इससे बड़ा कलंक kya होगा कि एक मंत्री ने अपने पद का दुरुप्रयोग करके देश को अरबों रूपए कि चपत लगा दी| ए. राजा को २ जी स्पेक्ट्रम मामलें में सीधे तौर पर नाम आने के बाद संचार मंत्री का पद छोड़ना पड़ा| ए. राजा ने न केवल आजादी के बाद देश में सबसे बड़े खोटालें को अंजाम दिया, बल्कि बड़ी ढिठाई से कहते रहे कि वह पाक साफ हैं| यूपीए सरकार के दुसरे कार्यकाल में ए. राजा ने संचार मंत्रालय पाने के लिए अपने पक्ष में खूब लोबिंग करवाई थी| उन्हें पता था के देश का भविष्य जिस महकमे पर सबसे ज्यादा निर्भर है, अगर उसकी कमान मिल गई  तो बल्ले बल्ले| हुआ भी कुछ ऐसा ही| राजा को संचार मंत्रालय मिल गया| बस, यहीं से उन्होंने मनमाने ढंग से देश में संचार सेवाएँ उप्लाब्थ करने वाली कंपनीयों को काम सौंप दिया| इस खोटालें में देश को १.७६ लाख करोड़ रुपये कि चपत लगी| २ जी स्पेक्ट्रम खोटाले की यह रकम देश के रक्षा बजट के बराबर है| इतना ही नही गोवा, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, ओर हिमाचल प्रदेश की विकास योजनाओं का वार्षिक बजट भी इतना नहीं होता है| राजा का ताज फ़िलहाल छीन गया है| २ जी स्पेक्ट्रम मामलें में सीबीआई ने अदालत में केस फाइल कर रखा है| देश में खर्चें ओर आमदनी की पाई पाई का हिसाब रखने वाली सीएजी ने भी माना कि ए. राजा कि रहनुमाई वाले संचार मंत्रालय ने नियम, कायदे कानूनों की धज्जियां उडातें हुए देश की गरीब जनता के साथ छल किया है| अफ़सोस तो यह है कि ए. राजा जैसे राजनेताओं की देश में कमी नहीं है| वह दक्षिण  से लेकर उत्तर तक और पूरब से लेकर पश्चिम तक फैले हैं|  न जाने आगे इससे भी बड़ा देखने को मिल सकता है| आखिर अनोख देश है हमारा....

1 comment:

  1. vikas ji hamare desh me isse bhi bde bde khotale dekhne me aaige abhi to udharan ke liye 2g spectrom hi lelo desh me ghotale na ruke hai or na hi rokege jb tak desh ka pura system hi na badal jai

    ReplyDelete