Thursday, December 30, 2010

और कितने ललिता पार्क हादसे देखने को मिलेंगे

क्या हादसे होने के बाद ही सरकारी एजेंसियां जगती हैं? लक्ष्मी नगर के ललिता पार्क में हुए हादसे के बाद यह बात और भी पुख्ता होती है| पहाड़गंज और दरियागंज समेत दिल्ली के कई इलाकों में नियमों को ताक में रखकर अवैध फैक्ट्रियां चलाई जा रही है| यह कायदे कानून का उल्लंघन तो है ही, साथ ही आसपास के लोगों के लिए भी बड़ा खतरा है| इन फैक्ट्रियों की वजह से आग लगने का खतरा बना हुआ है| हालाँकि इस ओर बार बार आगाह किए जाने के बावजूद कोई धयान नही दिया जा रहा है| बिजली कंपनी  भी इन अवैध फैक्ट्रियों की बिजली चोरी पर लगाम नहीं लगा प् रही है|
पहाड़गंज और दरियागंज इलाकों में जिन अवैध फैक्ट्रियों को सिल कर दिया गया था, वे अब भी चोरी छिपे चल रही हैं| इनसे जहाँ हर महीने करोड़ों रुपयों की बिजली चोरी हो रही है, वहीं कई इलाके भी खतरे में है| इनकी वजह से बार बार शोर्ट सर्किल और स्पार्किंग होना आम बात हो गई है|  

2 comments:

  1. आपने अपने लेख के माध्यम से एक गंभीर समस्या पर चिंता जताई है। लेकिन आपके लेख में विषय से भटकाव भी नजर आता है। अगर आप ललिता पार्क जैसे हादसों की बात करते हैं तो आपको उस समस्या की तह में जाकर बात करनी होगी। विषय औऱ बढ सकता था लेकिन ये प्रयास भी सराहनीय है। साधुवाद।

    ReplyDelete
  2. apke lekh m thodi or jankari ki jarurat hai.. or apke lekh chota hai.par aap isi tarah likhte rahiye.......

    ReplyDelete